पंचकूला14.09.23- : पिंजौर की बेटी प्रीति योगिनी को बेंगलुरु में कर्नाटक रतन शिरोमणि सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया। प्रीति योगिनी को यह पुरस्कार योग में बेहतरीन बेहतरीन कार्य के लिए दिया गया। प्रीति योगिनी बेंगलुरु के लालबाग में मुफ्त योग की शिक्षा देती हैं। उनके इस प्रयास के चलते हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला, वह भी मुफ्त में। कर्नाटक की अग्रणी समाजसेवी संस्था संपर्क क्रांति परिवार ने इस सम्मान के लिए देश भर से 15 विभूतियों का चयन किया था, जिनमें इसरो सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थान में कार्यरत वैज्ञानिक और विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले गणमान्य लोग शामिल थे। पिंजौर की बेटी प्रीति योगिनी मिले सम्मान के लिए पिंजौर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बलवीर गुरे, राजेंद्र प्रसाद, रंजीत अटवाल, कश्मीर सिंह, आरएस यादव, रामेश्वर दास, सीबी चौधरी और अन्य ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।