चम्बा, 29 अक्तूबर-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चलामा, घटासनी तथा बकलोह क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी सुना।

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी, सुरेन्द्र चाढ़क उपमंडलाधिकारी(ना) मनीष सोनी,उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण जीत सिंह, विद्युत् राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप जमवाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, पंकज राठौर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।