घुमारवीं(बिलासपुर), 09 अप्रैल: राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव 2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि यादविंद्र गोमा ने मेला ध्वज को विधिवत उतारकर पांच दिवसीय इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक मेले के समापन की घोषणा की।

समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न वर्गों में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को गुर्ज, पटका एवं नकद इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया।

सामान्य वर्ग के मुकाबलों में विजेता रहे लाली फगवाड़ा को 51हजार रूपये की नगद राशि और गुर्ज दिया गया और उपविजेता रहे गुरजीत मकरोडा पंजाब को 41 हजार रुपये की नगद राशि दी गई ।

बाल केसरी वर्ग में विजेता रहे अभिनाश चांदपुर को 51 सौ रूपये और गुर्ज दिया गया जबकि उप विजेता रहे ओमवीर बिलासपुर को 41 सौ रूपये की नगद राशि दी गई।

बिलासपुर केसरी के मुकाबलों में विजेता रहे आयुष चांदपुर इनको 11 हजार रुपये और गुर्ज दिया गया तो वहीं उपविजेता करण घुमारवीं को 9 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

हिमाचल केसरी के मुकाबलों में विजेता रहे शुभम पनौल को 21 हजार रुपये की राशि और गुर्ज प्रदान किया गया तथा उप विजेता रहे धीरज मंडी को 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।

महिलाओं के मुकाबलों में विजता रही रानी सोलन को 15 हजार रुपये की राशि और गुर्ज प्रदान किया गया और उप विजेता राधा सोलन को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

इससे पहले मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।

समापन समारोह में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंजना धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, नगर परिषद घुमारवीं की पूर्व अध्यक्ष रीता सहगल, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, डीसीपी विशाल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।