HAMIRPUR, 08.03.26-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माय भारत हमीरपुर,स्पोर्टस ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया , खेलों इंडिया तथा गौतम ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के संयुक्त तत्वावधान में गौतम ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगा प्रेसिडेंट हमीरपुर श्रीमती स्वाति ज़ार उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्रीमती दीपमाला ठाकुर, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की इंचार्ज श्रीमती दिव्या, डॉ. संजय (प्रिंसिपल, गौतम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी), डॉ. नीता (प्रिंसिपल, गौतम कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग), पूर्व हॉकी कोच श्रीमती अस्मिता ठाकुर तथाखेलों इंडिया के एथलेटिक्स कोच सूरज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगा प्रेसिडेंट हमीरपुर श्रीमती स्वाति ज़ार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर, Sports Authority of India की इंचार्ज श्रीमती दिव्या, डॉ. संजय (प्रिंसिपल, गौतम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी), डॉ. नीता (प्रिंसिपल, गौतम कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग) तथा पूर्व हॉकी कोच अस्मिता ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एथलेटिक्स, रस्साकशी, बैडमिंटन तथा पिकलबॉल सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि श्रीमती स्वाति ज़ार ने भी सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा खेलों के माध्यम से महिलाएं अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को और मजबूत कर सकती हैं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम में
एथलेटिक्स 100 मीटर अंडर-18 वर्ग में प्रज्ञा ने प्रथम, ऋतु ने द्वितीय तथा संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स 100 मीटर अबव-18 वर्ग में गुलज़ारो प्रथम, सिया कौंडल द्वितीय और श्वेता तृतीय स्थान पर रहीं। रस्साकशी प्रतियोगिता में वाड़ी फर्नोहल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन डबल्स में करुण और भारती की जोड़ी विजेता रही, जबकि पिकलबॉल प्रतियोगिता में रश्मि और पायल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए महिलाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।