Chandigarh,09.04.24-: आज श्री मुक्तिनाथ वेद विद्याश्रम संस्कृत गुरुकुल माता मनसादेवी पंचकूला में विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय मन्त्री माननीय रास विहारी जी का आगमन हुआ। उन्होंने गुरुकुल में भारतीय सांस्कृतिक मानक पर अपने विचार रखे तथा छात्रों से बातचीत की और स्वदेश से सम्बन्धित विविध ज्ञानवार्ता के माध्यम से छात्रों को राष्ट्र भक्ति का एवं विश्व बन्धुत्व का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है, समस्त भारतीय के जनमानस में राष्ट्रभक्ति अवश्य होनी चाहिए।

इस अवसर पर गुरुकुल में ईश्वर चंद्र जिंदल, दौलतराम अग्रवाल, ओपी गोयल, नरेश अग्रवाल, ओम प्रकाश, जनक राज गुप्ता, एके सिंह उपस्थित रहे। विश्व हिन्दू परिषद् के ज़िला अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। गुरुकुल के संचालक स्वामी श्रीनिवासाचार्य, वैदिक सुनीत कुमार पांडेय, राकेश गोस्वामी, संजीव भारद्वाज, राहुल जोशी एवं जय प्रकाश सिंह ने सभी महानुभावों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।