चण्डीगढ़, 24.11.23 : श्रीराधाकृष्ण मन्दिर सैक्टर 40-ए में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन विदुषीश्री कीर्ति किशोरी जी के सानिध्य में 25 नवम्बर तक रोजाना सांय 3.30 से 6.30 तक किया जा रहा है। आज विदुषीश्री ने भागवत कथा में अपनी अमृतवाणी से कथा में राजा बलि और वामन भगवान की कथा, गजेंद्र और ग्राह मुक्ति कथा, राम जन्म की सुंदर कथा, बामन अवतार, कृष्ण जन्म कथा में देवकी वासुदेव तथा यशोदा नंद, दाऊदयाल जन्म और कृष्ण जन्म के प्रसंग, भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया कथा व्यास बताया कि जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का वर्णन संगीतमय भजनों द्वारा किया तथा कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया। कथा उपरान्त आरती कर फल, मक्खन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।