चंडीगढ 13 मई 2023ः "नई दिशाएं" नामक मेरे इस काव्य संग्रह में 93 कविताएं हैं जो कि ऊर्जा भरी जिंदगी के संस्कारों व सामाजिक सरोकारों को परिपूर्ण करती है। यह बात नई दिशाएं नामक काव्य संग्रह के साहित्यकार व कवि डाॅ विनोद कुमार शर्मा ने पुस्तक के विमोचन के दौरान कही।
डाॅ विनोद शर्मा की काव्य संग्रह पुस्तक का विमोचन शनिवार को गर्वंमेंट काॅलेज ऑफ़ एजुकेशन सेक्टर 20 में काॅलेज की प्रिंसीपल डाॅ सपना नंदा के कर कमलों से किया गया। इस दौरान उनके साथ विभिन्न साहित्यकारों में प्रेम विज, डॉ सुभाष रस्तोगी, सुभाष भास्कर, सुशील हसरत नरेलवी, अशोक नादिर, विजय कपूर, लाजपत राय गर्ग, डॉ अनीश गर्ग,हरेंद्र सिन्हा, विमला गुगलानी, संतोष गुप्ता और नीलम त्रिखा भी उपस्थित थे।

डाॅ विनोद शर्मा द्वारा लिखित नई दिशाएं तीसरा काव्य संग्रह है इससे पूर्व उन्होंने दो अन्य काव्य संग्रह बढ़ते कदम तथा शिखर की ओर बखूबी लिखा है। इन काव्य संग्रहों से उन्हें पाठकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। काव्य संग्रह नई दिशाएं के बारें में बात करते हुए डाॅ विनोद ने बताया कि इह काव्य संग्रह में पाठकों को अलग अलग पहलुओं के माध्यम से समाज को नई दिशा मिलेगी जिससे प्रत्येक वर्ग लाभान्वित होगा। यह जीवन के दैनिक अनुभवों के आधार पर आशावादी कविताएं हैं।