चंडीगढ़ । महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया चंडीगढ़ में पर्यावरण विभाग, चंडीगढ़ के सहयोग से ऊर्जा संरक्षण दिवस पर इको फ्रेंडली मॉडल्स प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय परिसर एमडीएवी भवन में किया गया। इस एग्जीबिशन में विद्यार्थियों ने इको फ्रेंडली उर्जा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मॉडल्स प्रदर्शित किये। सीनियर वर्ग में आयुष, साक्षी, और अंकिता को पहला स्थान, रागिनी और नम्रता को द्वितीय स्थान, खुशी, जूली को तृतीय स्थान और रिया, सोमिया, जसप्रीत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में बढिय़ा मॉडल बनाने वाले स्टूडेंट्स में हनी सिंह और अरव को पहला स्थान, लवप्रीत और विवान को द्वितीय स्थान और शोभित और हिमांशु को तृतीय तथा काजल रितिका इशिका और आर्यन को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य लोगों को इको फ्रेंडली प्रोडक्ट के बारे में अवगत करवाकर ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना था।