ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्तूबर तक रहेगा बंद
सड़क कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग से होगी
धर्मशाला, 5 अक्तूबर: जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सड़क निर्माण कार्यों के चलते ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क के एक हिस्से को सड़क कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह मार्ग 6 अक्तूबर से 16 अक्तूबर, 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा, ताकि सड़क का कार्य सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। इस दौरान सड़क कार्य के लिए सिहोरपाईं से जजवार तक कटिंग एवं अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगेे।
इस दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए अधे दी हट्टी- अधवाणी-बलारडू- चंबापत्तन वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। वाहन चालक इस अवधि में उक्त वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इस दौरान एम्बुलेंस तथा अन्य आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।
========================================
*हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र खनियारा में एक वर्षीय एलएलएम पाठयक्रम शुरू*
*पाठयक्रम में 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटें उपलब्ध, मेरिट के आधार प्रवेश*
धर्मशाला, 05 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, खनियारा के निदेशक कुलदीप कुमार ने जानकारी दी है कि एचपीयू क्षेत्रीय केन्द्र, मोहली, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक वर्षीय एलएलएम पाठयक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। इस पाठयक्रम में 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटें उपलब्ध हैं, जिन पर प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थी अपना आवेदन पत्र 21 अक्टूबर तक एचपीयू क्षेत्रीय केन्द्र, मोहली, खनियारा में जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र का शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 900 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र, धर्मशाला के नाम से डीमांड ड्राफट या आईपीओ के माध्यम से जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त विषय में प्रवेश लेने के इच्छुक अभियार्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय वेबसाईट https://hpuniv.ac.in तथा क्षेत्रीय केन्द्र की वेबसाईट https://hpuniv.ac.in/university-detail/home.php?regional-center- से दिशा-निर्देश पढ़ने के उपरांत, प्रवेश हेतु फार्म भरकर उनके कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।