चंडीगढ़, 22.07.26-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के कांग्रेस के प्रयास और उसके अनैतिक एवं अलोकतांत्रिक कृत्य के विरोध में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना प्रदर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय सेक्टर 33 कमलम से होते हुए सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन की ओर घेराव करने के लिए निकले और अपना आक्रोश व्यक्त किया। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कहा कि इसी बीच, नीट-यूजी 2024 का परिणाम 16 जुलाई 2024 को घोषित हुआ, जिसमें देशभर के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की। इस परीक्षा में सब्जी बेचने वाले और मजदूर वर्ग के परिवारों के बच्चों ने भी सफलता हासिल कर यह साबित किया कि भारत में प्रतिभा और मेहनत किसी भी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि की मोहताज नहीं है। यह उन लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। एक ओर देश के गरीब और मेहनतकश परिवारों के बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर डॉक्टर बनने का सपना साकार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और राहुल गांधी जैसे नेता छात्रों के भविष्य और उनकी मेहनत को राजनीतिक मुद्दा बनाकर देश में भ्रम और नकारात्मकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के विद्यार्थियों की मेहनत और उनके उज्ज्वल भविष्य को किसी भी राजनीतिक स्वार्थ का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन, चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कन्वीनर शक्ति प्रकाश देवशाली, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, राजेश कालिया, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय झा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम वर्मा सहित प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और कांग्रेस की राजनीति को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और देश में लगातार हो रहे विकास कार्यों से बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार झूठ, भ्रम और भ्रामक प्रचार के सहारे जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश की जागरूक जनता अब उनकी इस राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी है। प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास कांग्रेस की हताशा, नकारात्मक सोच और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार अपना विश्वास और समर्थन दिया है, जिसे कांग्रेस और राहुल गांधी किसी भी प्रकार की साजिश, झूठे नैरेटिव या विरोध प्रदर्शन से कमजोर नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से हर राजनीतिक चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने हमेशा से देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मर्यादाओं को कमजोर करने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस की यह राजनीति देश की जनता को स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार जनता को गुमराह करने के लिए झूठे आरोप, भ्रामक बयान और नकारात्मक प्रचार का सहारा लेते हैं, लेकिन अब देश की जनता उनके असली चेहरे को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता, अनैतिक गतिविधियों और जनता को भ्रमित करने की राजनीति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और चंडीगढ़ लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई सकारात्मक मुद्दा नहीं है, इसलिए वे केवल विरोध, झूठ और नकारात्मक राजनीति का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति अब पूरी तरह से भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने तक सीमित रह गई है, जबकि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की ऐसी हर राजनीतिक साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेंगे।
प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीति अब पूरी तरह से दिशाहीन हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा मजबूत हुई है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए, न कि झूठे प्रचार और भ्रामक बयानों के जरिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास करना चाहिए।
मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कन्वीनर शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी के अनैतिक कृत्यों का भाजपा कार्यकर्ता हर स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे और जनता के बीच कांग्रेस तथा राहुल गांधी की नकारात्मक, भ्रामक और जनविरोधी राजनीति को उजागर करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।