केंद्र सरकार लाठी-डंडे से विपक्ष व छात्रों की बात दबाना चाहती है-बजरंग गर्ग

केंद्र सरकार द्वारा शांति प्रिया धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करने से देश की जनता में बड़ी भारी नाराजगी है- बजरंग गर्ग

केंद्र सरकार के इशारे से पुलिस प्रशासन ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने की जितनी भी निंदा की जाए थोड़ी है- बजरंग गर्ग

केंद्र व हरियाणा सरकार पेपर लीक सरकार है- बजरंग गर्ग

हिसार, 22.07.26-- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला शहरी प्रधान बजरंग गर्ग ने केंद्र सरकार द्वारा शांति प्रिया धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करने से देश की जनता में बड़ी भारी नाराजगी है। केंद्र सरकार के इशारे से पुलिस प्रशासन ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने की जितनी भी निंदा की जाए थोड़ी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि छात्रों पर ववरतापूर्ण लाठीचार्ज करने के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी व कांग्रेस पार्टी के अन्य सांसद प्रधानमंत्री के आवास के बहार शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। तब केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी व अन्य नेताओं को अलोकतांत्रिक ढंग से हिरासत में ले लिया। यह लोकतंत्र व संविधान की हत्या है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार लाठी-डंडे से विपक्ष व छात्रों की बात दबाना चाहती है जबकि केंद्र व हरियाणा सरकार पेपर लीक सरकार है। नीट का पेपर लीक होने से देश के युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। नीट पेपर लीक होने के कारण 21 युवा देश में आत्महत्या तक कर चुके हैं। प्रधानमंत्री को तुरंत प्रभाव से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री पद से हटाना चाहिए। दिल्ली में छात्रों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान जो छात्रों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए। देश व प्रदेश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। भविष्य में पेपर लीक न हो उसके लिए सरकार को कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए। बजरंग गर्ग ने देश के युवाओं की लोकतंत्र भावनाओं एवं संवैधानिक अधिकारों का रक्षा हेतु इस विषय में आवश्यक हस्तक्षेप करने के लिए जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर सीनियर एडवोकेट गोपी राम वर्मा, एससी सैल के जिला प्रधान रतन बडगुज्जर, एससी सैल के शहरी प्रधान सोनू लंकेश, युवा कांग्रेस शहरी अध्यक्ष भारत सोनी, युवा जिला प्रधान विकास ढांडा, एनएसयूआई के जिला प्रधान रोहित दलाल, वरिष्ठ नेता तेजवीर पूनिया,युवा प्रदेश महासचिव सत्येंद्र सहारा,पार्षद सत्यवान पानू, जेपी ज्याणी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वजीर पूनिया, अमर गुप्ता, हेमंत सोनी, ईश्वर मोर, संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, सहसचिव निरंजन गोयल, छोटूराम पूनिया, कृष्ण चौधरी, जतिन शर्मा, डाक्टर राजवी मोर, ओमप्रकाश बजाज, सुभाष पहलवान, साहिल लड़वाल, प्रथम दान, रोहन अरोड़ा, भगिराना, सुमांत, अंकित कौशिक, राहुल गर्ग, सुनील शर्मा,कृष्ण गुज्जर, बाहुबली पहलवान, मोनू सोरान, सुरेश लीतानी, दीपक शर्मा, सुखदेव चेहल, सुभाष नयाना, सुरज भान काजल, रण सिंह, चरणजीत सिंह बूरा, ईश्वर सेठ, रमेश गोदारा आदि नेता भारी संख्या में मौजूद रहे।