पोर्टल पर डाटा स्वयं भरेंगे तो मकानों की गणना में होगी आसानी
June 05, 2026 04:59 PM
हमीरपुर 05 जून। जनगणना-2027 के पहले चरण में 16 जून से 15 जुलाई तक होने वाली मकानों के सूचीकरण एवं मकान गणना की प्रक्रिया हेतु नियुक्त किए जा रहे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करने के लिए यहां पुराने गर्ल्स स्कूल के परिसर में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को संबोधित करते हुए जिला राजस्व अधिकारी नरेश कुमार पटियाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के लिए जनगणना एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होता है। जनगणना के दौरान प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकारी योजनाएं तैयार की जाती हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर फील्ड में जाकर सही डाटा एकत्रित करें और इसकी तुरंत ऑनलाइन अपलोडिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है और इसमें लोगों को कंप्यूटर-लैपटॉप या मोबाइल से ऑनलाइन स्वयं की जानकारी अपलोड करने का विकल्प भी दिया गया है। इसके लिए स्वगणना पोर्टल एसई.सेन्सस.जीओवी.इन se.census.gov.in को पहली जून से 15 जून तक खोला गया है। सभी परिवारों के मुखिया या अन्य लोग 15 जून तक अपने मकानों एवं भवनों से संबंधित जानकारी स्वयं इस पोर्टल पर भर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है और इसे कुछ मिनटों में ही पूरा किया जा सकता है। इसके पूरा होते ही संबंधित व्यक्ति की एक आईडी जनरेट होगी। 16 जून से 15 जुलाई के बीच जब प्रगणक मकानों के सूचीकरण के लिए आएंगे तो उन्हें यह आईडी दिखाकर मकान की गणना की प्रक्रिया को तुरंत पूर्ण करवाया जा सकता है।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook