पुनर्गठित, विभाजित, नवगठित ग्राम पंचायतों की निर्वाचन नामावली का अन्तिम प्रकाशन

मंडी, 27 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन कार्यक्रम सम्बन्धी जारी अधिसूचना के अनुसार 01 अप्रैल, 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए जिला मण्डी की पुनर्गठित/विभाजित तथा नवगठित ग्राम पंचायतों की निर्वाचन नामावली के अन्तिम प्रकाशन की सूचना प्रकाशित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिला मण्डी के विकास खण्ड धर्मपुर, निहरी, धनोटू, बालीचौकी, द्रंग स्थित पद्धर, गोहर, चौंतड़ा, सदर मण्डी, बल्ह, करसोग, सुन्दरनगर तथा गोपालपुर के (ग्राम पंचायत घिड़ी विकास खण्ड धनोटू, ग्राम पंचायत रोहांडा विकास खण्ड निहरी, ग्राम पंचायत ब्रांग, बनाल, पपलोग व बसन्तपुर, लौंगणी, ग्रयोह, सरस्कान, लंगेहड़, डरबाड़, घरवासड़ा, बिंगा व सधोट विकास खण्ड धर्मपुर, ग्राम पंचायत रखोह विकास खण्ड गोपालपुर, ग्राम पंचायत नेरघरवासड़ा, मसौली व भराडू विकास खण्ड द्रंग स्थित पद्धर, ग्राम पंचायत शिंल्हू विकास खण्ड गोहर, ग्राम पंचायत बेलू विकास खण्ड चौंतड़ा, ग्राम पंचायत जनेड विकास खण्ड सदर मण्डी, ग्राम पंचायत भडयाल, गलमा व सकरोहा विकास खण्ड बल्ह, ग्राम पंचायत ममेल विकास खण्ड करसोग, ग्राम पंचायत जाम्बला व कांगू विकास खण्ड सुन्दरनगर तथा ग्राम पंचायत खोलानाल, खाहरी, नलबागी व कून विकास खण्ड बालीचौकी तथा जिला मण्डी की नवगठित ग्राम पंचायतें विकास खण्ड द्रंग स्थित पद्धर, ग्राम पंचायत छतर सपैडू व मनोह, विकास खण्ड गोहर, ग्राम पंचायत बाडू, विकास खण्ड निहरी ग्राम पंचायत चौकी, विकास खण्ड चौतड़ा, ग्राम पंचायत योरा व डोहन, विकास खण्ड सदर मण्डी, ग्राम पंचायत तान्दी, विकास खण्ड करसोग, ग्राम पंचायत वताला देहल, विकास खण्ड सुन्दरनगर, ग्राम पंचायत ज्योर व दयोही, विकास खण्ड गोपालपुर ग्राम पंचायत जन्दरुकलां, विकास खण्ड धर्मपुर, ग्राम पंचायत हुक्कल, कांगो का गैहरा, ठाणा (बरोटी), गियुण, चसवाल, डबरोट तथा रोसो तथा विकास खण्ड बल्ह, ग्राम पंचायत टिक्कर कलां, करनेहडा, चतरौर) के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन जनसाधारण के दावे व आक्षेप आमन्त्रित करने के लिए 04 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित कर दिया गया था।

उपायुक्त ने बताया कि इस बारे दावे और आक्षेपों का निपटारा करने के उपरान्त निर्वाचन नामावली के अन्तिम प्रकाशन की सूचना प्रारूप 15 पर 27 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित कर दी गई है। मतदाता सूचियों के सम्बन्धित भाग की प्रति उपायुक्त कार्यालय में तथा ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों व जिला परिषद मण्डी के कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण के लिए कार्यालय समय में उपलब्ध रहेंगी।