खबली दोसड़का से एचएलबी नादौन रोड 15 मई यातायात के लिए बंद
धर्मशाला, 22 अप्रैल: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि देहरा उपमंडल के अन्तर्गत खबली दोसड़का से एचएलबी नादौन रोड के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 23 अप्रैल से 15 मई 2026 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए कथोग से सिहोरपई मार्गं का उपयोग किया जाएगा। उन्होने लोगों से सहयोग की अपील की है।
===============================================
22 मई तक रैत-नेरटी-कोहला रोड यातायात के लिए रहेगा बंद
धर्मशाला, 22 अप्रैल: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि शाहपुर उपमंडल के अन्तर्गत रैत-नेरटी- कोहला रोड के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 23 अप्रैल से 22 मई 2026 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए रैत-कुठार चैक चुरथा रोड, पुहाड़ा चुरथा रोड और हरनेरा-बडंज-तत्वानी मार्गों का उपयोग किया जा सकता है।
=================================================
टेक्निकल एसोसिएट के 40 पद के लिए साक्षात्कार 24 अप्रैल को
धर्मशाला, 22 अप्रैल: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि एचएमसीई-वैली प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना द्वारा टेक्निकल एसोसिएट के पुरूष एवं महिला के 40 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता बारहवीं व आईटीआई सभी टेªड्स एवं डिप्लोमा (मैकेनिकल, आॅटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्राॅनिकस) तथा आयु 18 से 32 वर्ष तक रखी गई है। चयनित आवेदक को 17 हज़ार 500 रुपये से 22 हज़ार 500 रुपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 24 अप्रैल को उप रोज़गार कार्यालय, बरोह सुबह 10ः00 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।