10 करोड़ से बनेगा आईटीआई शाहपुर में अत्याधुनिक कार्यशाला भवन: केवल सिंह पठानिया
शाहपुर, 17 अप्रैलआईटीआई शाहपुर में 10 करोड़ रुपये की लागत से एक नया अत्याधुनिक कार्यशाला भवन बनाया जाएगा। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाह10 करोड़ से बनेगा आईटीआई शाहपुर में अत्याधुनिक कार्यशाला भवन: केवल सिंह पठानियापुर में 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित ड्राफ्ट्समैन व्यवसाय के कौशल प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यशाला भवन के लोकार्पण के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में आईटीआई शाहपुर में मशीनरी, नवाचार और अन्य विकास कार्यों पर लगभग 4 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया है।
विधायक ने जानकारी दी कि नए शैक्षणिक सत्र से आईटीआई शाहपुर में डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स भी शुरू किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। इसके अतिरिक्त आईटीआई आईएमसी के माध्यम से हाईवे पर 20 दुकानों के निर्माण की योजना भी शीघ्र पूर्ण की जाएगी।
उन्होंने कहा कि वे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, हालांकि कुछ पूर्व जनप्रतिनिधियों को यह विकास रास नहीं आ रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत शाहपुर के लिए लगभग 23.50 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई दो कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही 25 नल-जल कर्मियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में नगर पंचायत शाहपुर में 12.73 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं।
कार्यक्रम में आईटीआई के प्रधानाचार्य चैन सिंह ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
आईएमसी अध्यक्ष सुरजीत राणा ने भवन के लोकार्पण के लिए विधायक का आभार जताया और छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, ओएसडी आयुष विभाग डॉ सुनीत पठानिया, एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ सुनंदा पठानिया, पूर्व विधानसभा सचिव गोवर्धन, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा,वरयाम सिंह, ओंकार राणा, प्रदीप बलौरिया, उत्तम चम्बियाल, सुरजन सिंह,पूर्व नप अध्यक्ष ऊषा शर्मा,सरिता सैनी, रीना पठानिया, अनीता,पुष्पा जरयाल, कैप्टन बेली राम, विभिन्न विभागों के अधिकारी, आईटीआई का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
=================
31 जुलाई तक तैयार होगा शाहपुर का मॉडर्न थाना भवन: केवल सिंह पठानिया
निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
शाहपुर, 17 अप्रैल-शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मॉडर्न थाना भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर 31 जुलाई तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह थाना भवन पुलिस व्यवस्था को मजबूत करेगा और आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर जिला कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक राणा , बीएसएनएल के अधिकारियों सहित शाहपुर थाना स्टाफ भी उपस्थित रहा।