शाहपुर, 16 अप्रैल-शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये की विभिन्न पेयजल एवं आधारभूत ढांचा विकास योजनाएं प्रगति पर हैं। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रक्कड़ का बाग पंचायत के वार्ड नंबर 1, 3 और 5 में विद्युत संचालित हैंडपंपों के लोकार्पण के अवसर पर दी।

उन्होंने बताया कि करीब 9 लाख रुपये की लागत से स्थापित इन तीन हैंडपंपों से लगभग 100 परिवारों के 500 लोगों को शुद्ध एवं निर्बाध पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, पानी, स्वास्थ्य और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पंचायत में अधूरे रास्तों के निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर निपटारा करते हुए शेष को त्वरित करवाई हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर पंचायत में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूर्व पंचायत उपप्रधान सुरेंद्र जमवाल ने मुख्यातिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पंचायत में हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विधायक के सहयोग से पंचायत में लगभग 1 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा,बीएमओ डॉ कविता ठाकुर, बीडीओ रैत कमलजीत,सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता विद्युत आशीष , बीओडी एचआरटीसी निदेशक विवेक राणा,संजय शर्मा,दुर्गा चंद , सुरेश ठाकुर, युगल किशोर,अशोक ,अनीता,सपना, सुनीता, मनोरमा,मोती राम,रीना पठानिया , जसपाल,के इलावा बड़ी संख्या में पंचायत के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।