चण्डीगढ़, 08.04.26- : लॉयंस क्लब चंडीगढ़ रेडिएंस द्वारा रीजन-13 की कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जिसमें रीजन-13, चण्डीगढ़ के सभी क्लब सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लॉयंस क्लब चण्डीगढ़ रेडिएंस के अध्यक्ष लॉयन एडवोकेट करण एस. गिल, सचिव लॉयन सीए धीरज कुमार तथा कोषाध्यक्ष लॉयन डॉ. आरके गुप्ता को समाज सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान एमजेएफ लॉयन सोनिया अरोड़ा (रीजन चेयरपर्सन-13), पीएमजेएफ लॉयन अमृत पाल झंडू (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 321-एफ) तथा एमजेएफ लॉयन अजय गोयल (वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-1) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रदान किया गया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।