चण्डीगढ़ , 06.04.26-: गढ़वाल भवन, सेक्टर-29 में जय माता मठियांणा देवी सेवा समिति, चंडीगढ़ के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए जिसमें गोविंद सिंह पंवार को अध्यक्ष, भगवान सिंह पंवार को प्रधान, रोशनी राणा को उप-प्रधान, ज्योति प्रकाश पाण्डे को महासचिव, बीना बिष्ट को सचिव, उदय सिंह को कोषाध्यक्ष, प्रदीप रावत को उप-कोषाध्यक्ष, श्रीमती शशि पुरोहित को सांस्कृतिक सचिव तथा सुभाष सेमवाल को ऑडिटर चुना गया।
इनके अतिरिक्त विजय किशोर भंडारी, सुमेधा वशिष्ठ, अनीता पंवार, चंद्रकांता भट्ट, सुषमा बिष्ट एवं बीना नेगी को संगठन सचिव नियुक्त किया गया।
समिति के मार्गदर्शन हेतु दाताराम सेमवाल, दलीप सिंह पंवार, डी. डी. पाण्डे, महेश डिमरी, कमल सिंह बागड़ी, मोहन सिंह नेगी, बीरेन्द्र सिंह नेगी, दर्शन सिंधवाल, गजपाल सिंह नेगी एवं विक्रम सिंह नेगी को सलाहकार चुना गया।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने समिति के उद्देश्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।