उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट
कांगड़ा को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की जा रही गतिविधियों से करवाया अवगत
दलाई लामा ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को बताया सार्थक पहल: पठानिया
धर्मशाला, 06 अप्रैल: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई लामा से भेंट की। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि परम पावन दलाई लामा ने धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने के सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गगल एयरपोर्ट का विस्तारीकरण होने से धर्मशाला विश्व स्तरीय टूरिस्ट गंतव्य के रूप में अपनी पहचान कायम करेगा इसके साथ ही देश तथा विदेश से उनसे मिलने आने वाले लोगों तथा भिक्षुओं को भी यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि परम पावन दलाई लामा के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई तथा इस दौरान दलाई लामा को वर्तमान सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन सड़क सुविधा के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं तथा पर्यटन परियोजनाओं की माॅनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु सुनिश्चित कर रहे हैं। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए कृतसंकल्प है इस के लिए विश्व स्तरीय चिड़ियाघर, पौंग बांध में वाटर स्पोट्र्स गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा नड्डी में एशिया की सबसे बड़ी जिप लाईन बनाई जा रही है जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
==============================================
4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया
36 लाख से निर्मित नलकूप का किया लोकार्पण, 1000 लोगों को मिलेगी निर्बाध पेयजल सुविधा
शाहपुर, 6 अप्रैल-शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को मकरोटी और कुठमां क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जनहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने 4.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मकरोटी-भैरों सड़क एवं पुल तथा 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना बेंटलू-कुठमां के अंतर्गत नलकूप को जनता को समर्पित किया।
मकरोटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मकरोटी-भैरों सड़क एवं पुल के निर्माण से क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लगभग 10 हजार लोगों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही थी और अब इसके बनने से न केवल लोगों का आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस सड़क पर शीघ्र ही बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने सड़क निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
इसके उपरांत कुठमां में 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित नलकूप का लोकार्पण करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इसके शुरू होने से कुठमां, भैड़ी, नगोल और वैदी गांवों के लगभग 1000 लोगों को अब निर्बाध पेयजल सुविधा प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल संकट लंबे समय से लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ था, लेकिन अब इस नलकूप के चालू होने से लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मकरोटी के सात महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में पंचायत के पूर्व प्रधान अजय तथा कांग्रेस ओबीसी नेता सुरेश पटाकू ने मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, बीडीओ रैत कमलजीत, सहायक अभियंता बलबीत दियोलिया, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर चैन सिंह, प्रधानाचार्य नीना, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, बीईईओ मिन्टों देवी, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, बलवीर चौधरी, ऊषा, अंजना, संध्या, अंजू, सुभाषना, मधुबाला, रीना पठानिया, शेर सिंह, विजय, प्रेम मेहरा, अश्वनी चौधरी, रोशन, विपुल पटाकू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।