सोलन-दिनांक 06.04.2026-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां नगर परिषद सोलन के पूर्व पार्षद स्व. राजीव ठाकुर की स्मृति में आयोजित शोक सभा में भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
46 वर्षीय राजीव ठाकुर का गत दिनों लम्बी बीमारी के उपरांत दुःखद निधन हो गया था।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्व. राजीव ठाकुर सदैव समाज की भलाई के लिए कार्यरत रहे और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाबद्ध कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव ठाकुर द्वारा समाज कल्याण एवं कमज़ोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को स्मरण रखा जाएगा।
इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा गया।
शोक सभा में हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष सुभाष चन्द बरमानी, नगर निगम सोलन के पार्षद व मनोनीत पार्षदगण, सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम निदेशक बोर्ड के सदस्य अजय वर्मा, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल ठाकुर, कुल राकेश पंत, शिव कुमार, अंकुश सूद, जगमोहन मल्होत्रा, लक्ष्मी दत्त शर्मा, मनीष, युवा कांग्रेस के महासचिव आशु ठाकुर, प्रदेश विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनीश धीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।