विधान सभा अध्यक्ष से मिला हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम लेबर सप्लाई मेट यूनियन का प्रतिनिधिमण्डल।

शिमला: 23.03.26-आज जे हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के लेबर सप्लाई मेट यूनियन का एक प्रतिनिधिमण्डल प्रधान अनिल कुमार सूद की अध्यक्षता में हि0 प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से अपराह्न 1:00 बजे उनके कार्यालय कक्ष में मिला। प्रतिनिधिमण्डल द्वारा एक ज्ञापन के माध्यम से विधान सभा अध्यक्ष को वन निगम द्वारा लिए जा रहे एकतरफा निर्णयों व शर्तों से हि0प्र0 राज्य वन निगम लेबर सप्लाई मेट यूनियन को होने जा रही परेशानियों बारे अवगत करवाया तथा उनकी समस्याओं व मांगो का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।

निगम के पदाधिकारियों द्वारा अपनी मांगो बारे विधान सभा अध्यक्ष को अवगत करवाते हुए कहा कि वन निगम द्वारा थोपी गई कठोर शर्तों के कारण कोई भी लेबर सप्लाई मेट सरकारी लॉट पर काम करने को तैयार नहीं है। यूनियन ने मांग की है कि इन नई शर्तों को तुरन्त समाप्त कर वर्ष 2017 – 2018 से पहले वाली शर्तों को बहाल किया जाए।

काम बंद होने के कारण वन निगम डिपुओं में लकड़ी की कमी हो गई है इससे न केवल लकड़ी की बिक्री कम हुई है अपितु सरकार को मिलने वाली करोड़ो रूपये के राजस्व को भी भारी नुकसान हो रहा है। विधान सभा अध्यक्ष को अवगत करवाते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि नई निति से मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। जंगलों में कटान, ढुलान तथा चिरान के काम पर हजारों हिमाचली मजदूर और उनके परिवार निर्भर हैं । यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो इन मजदूरों के घरों में रोजी –रोटी का संकट आ जाएगा।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने प्रतिनिधिमण्डल को उनकी मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया तथा इसी सत्र के दौरान सक्षम अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री से बात कर इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने बारे भी आश्वस्त किया।

========================================================

NEWS RECEIVED FROM VIDHAN SABHA SHIMLA

बजट सत्र (चरण दो ) के पाँचवे दिन की कार्यवाही का संचालन करने विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर गेट नं0 1 पर सलामी लेते हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां।

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के साथ उनके कार्यालय कक्ष में आज सदन की कार्यवाही आरम्भ होने से पूर्व शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री हि0प्र0 चन्द्र कुमार तथा लोक निर्माण मंत्री हि0प्र0 विक्रमादित्य सिंह।

बजट सत्र (चरण दो) के पाँचवे दिन की कार्यवाही आरम्भ होने से पूर्व हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां सदन में मौजूद सभी सदस्यों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए।

बजट सत्र (चरण दो) के पाँचवे दिन की कार्यवाही का सदन के अंदर संचालन करते हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां।