जीरकपुर, 10.03.26- : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मोहाली की सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. संजय अत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचाइयां छूने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में, डॉक्टर निधि गुप्ता श्री राम अस्पताल डेराबस्सी, भारतीय राजस्व सेवा में असिस्टेंट इनकम टैक्स कमिश्नर के रूप में कार्यरत महक मित्तल, समाजसेविका महक सिंह, डॉ. तमन्ना, मजिस्ट्रेट चाइल्ड वेलफेयर कमेटी विनीता अरोड़ा, सिविल जज अमृतबीत कौर बराड़, असिस्टेंट एक्साइज टैक्सेशन अधिकारी शेफाली अत्री के अलावा श्रीमती हरदीप विर्क और चिकित्सा क्षेत्र में सेवा देने वाली महिला डॉक्टर्स को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।