62 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 12 मार्च को

SOLAN, 09.03.26-मैसर्ज़ वर्मा ज्वैलर्स सोलन द्वारा फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 40 पद, मैसर्ज़ टेफे मोटर्स परवाणू में आई.टी.आई. ट्रेनी, फीटर, र्टनर, मशीनिस्ट के 10 पद तथा जीवन आयुर्वेदा धर्मपुर में एग्जीक्यूटिव टेले कॉलर के 12 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 12 मार्च, 2026 को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, फीटर, र्टनर, मशीनिस्ट व आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टेब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेज़ों सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 12 मार्च, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए आवेदक ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में सम्पर्क कर सकते है।

=======================================

निजी पाठशालाओं के मान्यता और नवीनीकरण के लिए आवेदन 20 अप्रैल तक: उप निदेशक

धर्मशाला, 09 मार्च: उप निदेशक स्कूल, प्रारम्भिक शिक्षा ने सभी निजी पाठशालाओं के प्रबन्धको व विद्यालय मुखियों को सूचित किया है कि निःशुल्क एंव अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2011 में निहित प्रावधानों के अनुसार जिला कांगड़ा के शैक्षणिक सत्र 2026-31 के लिए मान्यता के तथा 2026-27 के नवीनीकरण के आवेदन आमंत्रित किये गए है। आवेदन पूर्णतः आनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किये जाएगें व कोई भी आॅफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएगें। मान्यता के नवीनीकरण हेतू वेवसाईट www.emerginhimachal.in पर लाॅगईन करना होगा। पहली से पांचवी तक कक्षा वाले विद्यालय सम्बन्धित बीईईओ को अपने आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ आनलाइन प्रेषित करने होंगे। जबकि छठी से आठवी तक की कक्षाओं वाले विद्यालय को डीडीईई कांगड़ा को आवेदन निर्धारित शुल्क सहित आॅनलाईन प्रेषित करने होंगे। आवेदन करने की अन्तिम को 20 अप्रैल 2026 तक बढ़ाया गया है उसके उपरान्त आॅनलाईन हुये आवेदनों की जांच की जाएगी। सत्र 2026-27 में केवल वही विद्यालय विद्यार्थियों को दाखिला दे पायेगें जिनके पास विभाग द्वारा मान्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र होंगे। मान्यता पत्र व मान्यता नवीनीकरण पत्र के बिना संचालित होने वाले विद्यालयों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

=========================================

दुबई में बॉबकैट ऑपरेटर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडी, 9 मार्च। विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए दुबई में रोजगार का अवसर उपलब्ध हुआ है। जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविन्द सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) शिमला के माध्यम से डल्स्को रिक्रूटमेंट सर्विसेज कंपनी, दुबई में बॉबकैट ऑपरेटर के पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 2400 दिरहम मासिक वेतन दिया जाएगा, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 60 हजार रुपये प्रतिमाह के बराबर है। इसके अतिरिक्त ओवरटाइम तथा आवास की सुविधा या आवास भत्ता भी दिया जाएगा। कंपनी द्वारा कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा, निवास स्थान से कार्यस्थल तक परिवहन सुविधा तथा जीवन बीमा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं तथा आवेदकों की आयु सीमा 24 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को https://forms.gle/N9MA5rP7F1PdTC499 लिंक पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आवेदक के पास वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है तथा साथ ही वैध या समाप्त हो चुका यूएई लाइसेंस होना भी अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार ज्वाइन करने के 80 दिनों के भीतर इस्तीफा देता है, तो उसे यूएई में अपने वीजा और चिकित्सा संबंधी खर्च स्वयं वहन करने होंगे।

चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये तथा उस पर लागू जीएसटी और 1500 रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवा इस अवसर का लाभ उठाने के लिए समय पर पंजीकरण करें।

========================================

हमीरपुर में आरटीए की बैठक 24 मार्च को

हमीरपुर 09 मार्च। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 24 मार्च को दोपहर बारह बजे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय हमीरपुर में आयोजित की जाएगी।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि इस बैठक में एचआरटीसी द्वारा सरेंडर किए गए 18 रूटों के संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी आवेदकों से इस बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में केवल इन्हीं रूटों से संबंधित मामलों पर विचार व निर्णय लिया जाएगा।