चण्डीगढ़, 04.03.26- : भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था, चण्डीगढ़ की टीम ने आज सरकारी मैडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच), सैक्टर 32 की नई निदेशक प्रिंसिपल डॉ. रवनीत कौर को मिलकर नया दायित्व मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दीं। अनूप सरीन, समाजसेवी एवं संस्थापक, भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान ने डॉ नवीन गोयल; शाम लाल शर्मा; बलबीर सिंह और नरेश गोयल की उपस्थिति में डॉ रवनीत कौर द्वारा ब्लड ट्रान्सफ्यूज़न मैडिसिन डिपार्टमेंट में बतौर विभागाध्यक्ष दी गई उल्लेखनीय सेवाओं को याद करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति अस्पताल को और बेहतर बनाने में एक नया मील पत्थर साबित होगी।।