चण्डीगढ़, 01.03.26- : सीएससीए (चण्डीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन) के चैप्टर यंग फ्रेंडस फॉरएवर की संगीतमय और सांस्कृतिक मासिक बैठक सीएससीए के फिर से निर्वाचित अध्यक्ष एससी अग्रवाल की प्रधानता में कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 40 में आयोजित की गयी।
चैप्टर के हेड दीदार सिंह ने एसोसिएशन के नव निर्वाचित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत में सोमेश गुप्ता ने राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम गाया। मुनेश्वर जैन ने भक्ति गीत नयनहीन को प्रभु राह दिखाना गाया। पवन शर्मा ने बदन पर सितारे लपेटे हुए, नीलम गोयल ने आ जा सनम एवं बृज सपरा ने इक प्यार का नगमा है गीत गाए।
चैप्टर की ओर से ग्रिड को 21000 रु देने की घोषणा की गयी। मंच का संचालन सुश्री मनीशा शर्मा द्वारा किया गया।