चण्डीगढ़, 23.02.26- : धर्म सम्मेलन आयोजक समिति सेक्टर द्वारा सुबह कस्टम सोसाइटी के सामने खुले मैदान में धूमधाम से विशाल धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 50, 51, 63 सेक्टर और सोसाइटी के निवासियों एवं संस्थाओं ने भाग लिया इस अवसर पर सम्मेलन में वक्ता सरदार बलजिंदर सिंह ने गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित उनके सर्वोच्च बलिदान, त्याग और "हिंद दी चादर" के रूप में मानवता की रक्षा के प्रति उनके योगदान पर व्याख्यान दिए।

कथा व्यास आचार्य श्री हरि जी महाराज ने बताया कि मानवता का मूल है सनातन संस्कृति, जो प्रकृति को ईश्वर का रूप मानती है। जल, अग्नि, पृथ्वी, वृक्षों की पूजा यहाँ की परंपरा है और 'वसुधैव कुटुंबकम्' एवं 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' आदि आदर्श वाक्यों को आत्मसात किया जाता है।

राष्ट्रीय सेविका समिति से प्रतिभा (महानगर कार्यवाहिका) ने पंच परिवर्तन पर विषय रखे तथा सुमित कुमार (महानगर प्रचारक आरएसएस) ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा और सेवा कार्यों पर सभी को अवगत कराया। आचार्य अर्जुन देव जी ने देश भक्ति पर अपने विचार दिए ।