Chandigarh,03.02.26- 1-फरवरी को कॉमर्स ज़ोन में कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम DEFLO, सेक्टर-26 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे कक्षा +1 के विद्यार्थियों ने पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ आयोजित किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया:
मिस कॉमर्स ज़ोन – गरिमा शर्मा
मिस्टर कॉमर्स ज़ोन – नसीम राणा
स्टाइल आइकॉन – गुरनूर सिंह
मिस चार्मिंग – शिवानी
मिस्टर हैंडसम – ओजस बंसल
सभी विद्यार्थियों को अलग-अलग बैज प्रदान किए गए। कार्यक्रम में लंच पार्टी, डीजे पार्टी एवं ट्रीट का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल उल्लासपूर्ण रहा।
इस अवसर पर कॉमर्स ज़ोन के शिक्षक डॉ. मनोज श्रीवास्तव, मुकेश यादव, कनिका गांधी, हिमांशु कठुरिया एवं अनमोल बिष्ट उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संदेश दिया—
“जीवन प्रतिस्पर्धा नहीं, एक अनुभव है। जो स्वयं के प्रति ईमानदार होता है, वही वास्तविक सफलता को प्राप्त करता है।”
यह फेयरवेल समारोह सभी के लिए स्मरणीय एवं भावनात्मक रूप से प्रेरणादायक रहा।