सोलन-दिनांक 17.01.2026

डॉ. शांडिल ने कविता ठाकुर की दुःखद मृत्यु पर जताया शोक


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की चीफ फार्मासिस्ट कविता ठाकुर की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
कविता ठाकुर की गत दिवस सोलन ज़िला के जाबली में सड़क दुर्घटना में अकास्मिक दुःखद मृत्य हो गई थी।
स्वास्थ्य मंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि कविता ठाकुर के निधन से स्वास्थ्य विभाग ने एक कर्मठ एवं योग्य कर्मचारी खो दिया है।
डॉ. शांडिल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उन्होंने दुर्घटना में स्व. कविता ठाकुर के घायल परिवार के सदस्यों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।