चण्डीगढ़, 22.12.25- : अहिंसा, करुणा और आत्मशुद्धि के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति, चंडीगढ़ के तत्वावधान में श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पावन आयोजन श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27, चंडीगढ़ में सौजन्य शचि महिला मिलन, चंडीगढ़ द्वारा किया गया जिसे सभी ने अत्यंत श्रद्धा एवं आत्मीयता के साथ किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों ने सपरिवार सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया। इस अवसर पर संपूर्ण वातावरण भक्ति, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
इस पाठ में शचि महिला मिलन के सदस्य सुनीता जैन, संजना जैन, प्रोमिला जैन, प्रीति जैन एवं शचि महिला मिलन के अन्य सदस्य सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उन्होंने सभी को महिला सशक्तिकरण के बारे मे भी अवगत कराया
इसके साथ अहिंसा सेवा समिति के प्रधान अजय जैन, सचिव रजनीश जैन, एवं संरक्षक आरपी जैन एंव राजेंद्र जैन एवं समाज के अन्य सदस्यों ने पाठ में हिस्सा लिया।
पाठ के बाद शचि महिला मिलन, चंडीगढ़ की ओर से भोजन की व्यवस्था भी की गई। अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति का यह निरंतर प्रयास रहा है कि नियमित आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों, शांति और सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ किया जाए। यह आयोजन उसी सतत साधना और सामूहिक चेतना का एक सार्थक उदाहरण रहा। समिति ने इस सफल आयोजन के लिए शचि महिला मिलन, चंडीगढ़ समस्त श्रद्धालुओं, एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।