चण्डीगढ़,20.11.25 : ‘सिद्धगुरुवर’ श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के दिव्य सान्निध्य में सात दिसंबर, रविवार को चंडीगढ़ में ‘शक्ति चेतना उत्सव’ का आयोजन चंडीगढ़ क्लब, सेक्टर-1 स्थित कमांडो लॉन में किया जाएगा। इस पावन अवसर पर ‘सिद्धगुरुवर’ अपनी 68 दिनों की दिव्य साधना पूर्ण करने के उपरांत श्रद्धालुओं को अमृत तत्व का अनुभव कराएंगे। इस सिलसिले में विश्वधर्म चेतना मंच, तिरुपति के राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र जैन, विवेक चौधरी, संजय कक्कड़, हर्षदीप डूडेजा, ऋषि अरोड़ा, सोनू सांगवान ने तरुण भंडारी, पॉलिटिकल सेक्रेटरी, सीएम हरियाणा से मुलाकात की और उन्हें उत्सव में पधारने का निमंत्रण दिया। तरुण भंडारी ने यह निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया।

विश्व धर्म चेतना मंच, चंडीगढ़ केंद्र के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों में मंच के राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र जैन एवं चंडीगढ़ की कार्यकारिणी एवं चंडीगढ़ के समस्त गुरुभक्त पूरी तैयारी से लगे हुए हैं।