पंचकूला, 27.05.25- : जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करहिं सब कोई श्री रामचरित मानस के अरण्य कांड की एक प्रसिद्ध चौपाई है जिसका अर्थ है कि जिस पर राम की कृपा होती है, उस पर सभी की कृपा होती है। इसका मतलब है कि यदि कोई व्यक्ति ईश्वर की कृपा का पात्र बन जाता है, तो उसे दुनिया में हर जगह से समर्थन और आशीर्वाद मिलता है। ये व्याख्या आज बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के सौजन्य से सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पंचकूला में हो रही श्री हनुमंत कथा में की।
आज कथा का पहला दिन था। उन्होंने कहा कि राम अगर मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, तो हनुमान जी भक्ति पुरुषोत्तम हैं। राम अपने आदर्श व्यवहार, धर्म और सत्य के पालन के लिए जाने जाते हैं, जबकि हनुमान जी की भक्ति, समर्पण और शक्ति अद्भुत है। उन्होंने उक्त चौपाई का भावार्थ और गहराई से बताते हुए कहा कि जो लोग भगवान की कृपा का पात्र बनते हैं, वे हर तरह से दुखों से मुक्त हो जाते हैं। वे अपने जीवन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करते हैं और हमेशा खुश रहते हैं। बागेश्वर धाम सरकार की कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह था।
इस अवसर पर नरेश मित्तल, भूपिंदर सिंह( बब्बू), संदीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पंकज बंसल, नरेश गोयल, राज मित्तल, साहिल गर्ग, राकेश गर्ग बिट्टू, अमन शर्मा, अक्षय कौशिक व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।