तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत ऊना में हुई विशेष ग्राम सभाएं

गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने, नियमों की पालना और उल्लंघन पर कार्रवाई को लेकर हुई चर्चा

ऊना, 21 नवंबर. तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत शनिवार को जिला ऊना की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। इनमें तंबाकू, गुटखा और बीड़ी के सेवन से होने वाले नुकसान, इनकी बिक्री पर नियंत्रण और गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।
ग्राम सभाओं में सभी राजस्व गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध नियमों की पालना सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जिले में जागरूकता के साथ नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों के 100 गज के दायरे को तंबाकू मुक्त रखने, वहां सूचना पट्ट लगाने तथा इस दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला और ब्लॉक स्तर के फ्लाइंग स्क्वॉड विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। उन्होंने पंचायतों से अपने सभी राजस्व गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तीसरे चरण में 112 गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित करने के साथ ऊना जिला प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर रहा था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग और सांस संबंधी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। युवाओं को इसकी लत से बचाने के लिए उन्हें तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने पंचायतों से गांवों में जागरूकता गतिविधियां चलाने और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने का आग्रह किया।
जिला पंचायत अधिकारी श्रवण डोगरा ने कहा कि ग्राम सभाओं के माध्यम से पंचायत स्तर पर तंबाकू नियंत्रण नियमों की पालना की समीक्षा और लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।
================================
नादौन में हैल्परों के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 5 दिसंबर को

हमीरपुर 21 नवंबर। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में नियमित एवं कंपनी रोल के आधार पर हैल्परों के 100 पदों को भरने के लिए 5 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं पास, बारहवीं पास और किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 18 से 25 वर्ष तक के युवा पात्र होंगे। चयनित युवाओं को 12,900 रुपये मासिक वेतन के अलावा 750 रुपये का भत्ता और डबल ओवरटाइम भत्ता भी मिलेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
===================================
खेलो इंडिया यूथ गेम्ज के लिए कबड्डी टीम का चयन 24 को

हमीरपुर 21 नवंबर। खेलो इंडिया यूथ गेम्ज-2026 के लिए हिमाचल प्रदेश के लड़कों की अंडर-18 कबड्डी टीम के चयन के लिए 24 नवंबर को बिलासपुर के खेल छात्रावास में ट्रायल लिए जाएंगे।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन ने बताया कि 24 नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस ट्रायल में एक जनवरी 2009 को या इसके बाद जन्में कबड्डी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की सत्यापित फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मैट्रिक प्रमाण पत्र और कम से कम पांच वर्ष पूर्व अर्थात एक जनवरी 2021 को या उससे पहले नगर निकाय या ग्राम पंचायत द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र लाना होगा।
====================================
25 नवम्बर तक भरें बिजली बिल, अन्यथा कटेंगे कनैक्शन
धर्मशाला, 21 नवंबरः विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी दी है कि विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के अंतर्गत बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले घरेलू एवं व्यावसायिक श्रेणी के 572 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काटने की तैयारी उपमंडल सिद्धपुर द्वारा कर ली गई है। इन उपभोक्ताओं के पास पिछले दो महीनों से कुल 8 लाख 64 हजार रुपये की बिजली बिलों की बकाया राशि लंबित है।
विद्युत बोर्ड द्वारा बार-बार सूचित किए जाने के बावजूद जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिल जमा नहीं करवाए हैं, उनकी पहचान कर ली गई है और उनके कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विभाग की ओर से सभी संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे 25 नवंबर तक अपनी बकाया राशि अनिवार्य रूप से जमा करवाना सुनिश्चित करें अन्यथा बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के विद्युत कनैक्शन अस्थायी रूप से काट दिए जाएंगे। बिजली कनेक्शन कटने के उपरांत पुनः बहाल करवाने के लिए उपभोक्ताओं को पूरी बकाया राशि के अतिरिक्त 250 रुपये पुनः कनेक्शन शुल्क भी जमा करवाना होगा।
==========================================

मंडी शहर में इंदिरा मार्केट के पास सड़क मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा

मंडी, 21 नवंबर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने मंडी शहर में इंदिरा मार्केट के समीप अशोका ढाबा से आज़ाद ड्राई क्लीनर तक सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए 24 नवंबर, 2026 को रात्रि 9:00 बजे से 2 दिसंबर, 2026 तक अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

जिला दंडाधिकारी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह निर्णय इंदिरा मार्केट एवं होटल मेफेयर क्षेत्र में सीमेंट कंक्रीट तथा पेवर ब्लॉक बिछाने के आवश्यक निर्माण कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत तथा निर्माण कार्य के दौरान आम जनता, पैदल यात्रियों तथा वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि कार्यस्थल पर सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं तथा निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। जिला प्रशासन ने आम जनता एवं वाहन चालकों से अस्थायी यातायात प्रतिबंधों के दौरान सहयोग की अपील की है।

============================================

अंडर-18 पुरुष कबड्डी स्पर्धा के लिए 24 नवंबर को बिलासपुर में होंगे ट्रायल

मंडी, 21 नवंबर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2026 के लिए 24 नवंबर, 2026 को जिला खेल छात्रावास बिलासपुर में पुरुष वर्ग कबड्डी (अंडर-18) स्पर्धा के चयन के लिए प्रशिक्षण ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। ट्रायल का समय प्रातः 10.00 बजे से रखा गया है।

विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन ने आज यहां बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ियों के लिए मानदण्ड निर्धारित किये गये हैं। इसमें 01 जनवरी, 2009 को तथा बाद में जन्में 18 वर्ष से कम आयु के पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने शैक्षणिक (मैट्रिक) आयु प्रमाण पत्र, जोकि कम से कम पांच वर्ष पहले (01 जनवरी, 2021 या इससे पहले) नगर निगम अथवा ग्राम पंचायत की ओर से जारी किया गया हो, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो का एक सैट सत्यापित फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट फोटो सहित परीक्षण केन्द्र में रिपोर्ट करें।

उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा कोई टी०ए०/डी० ए० नहीं दिया जाएगा।

=============================================

23 नवंबर को आयोजित होने वाले कैंपस साक्षात्कार रद्द

मंडी, 21 नवंबर। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने सूचित किया है कि आगामी 23 नवंबर, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा अधिसूचित पदों के लिए आयोजित किए जा रहे कैंपस साक्षात्कार को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की नई तिथि निर्धारित होने पर अभ्यर्थियों को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया जाएगा।

===============================================
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के लिए कबड्डी पुरुष (अंडर-18) वर्ग के चयन ट्रायल अब 24 नवम्बर को बिलासपुर में
बिलासपुर स्थित जिला स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा ट्रायल

बिलासपुर, 21 नवम्बर: युवा सेवा एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के अंतर्गत कबड्डी पुरुष (अंडर-18) वर्ग के चयन के लिए अब 22 नवम्बर के बजाए 24 नवम्बर को जिला स्पोर्ट्स हॉस्टल, बिलासपुर में चयन प्रशिक्षण ट्रायल आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल प्रातः 10ः00 बजे से आरम्भ होगा।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन ने बताया कि चयन ट्रायल के लिए पहले निर्धारित तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह चयन टायल 22 नवम्बर के बजाए 24 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 जनवरी, 2009 अथवा उसके बाद होनी अनिवार्य है। निर्धारित आयु मानदण्डों को पूरा करने वाले इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर परीक्षण केन्द्र में उपस्थित हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ शैक्षणिक (मैट्रिक) आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के दो फोटो का एक सत्यापित प्रतिलिपि सेट और दो अतिरिक्त पासपोर्ट आकार के फोटो लाना अनिवार्य होगा। मैट्रिक आयु प्रमाण पत्र नगर निगम अथवा ग्राम पंचायत द्वारा कम से कम पांच वर्ष पूर्व अर्थात् 1 जनवरी, 2021 को या उससे पहले जारी किया गया होना चाहिए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रशिक्षण ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा दैनिक भत्ता (टी.ए./डी.ए.) प्रदान नहीं किया जाएगा।
========================================
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के लिए कबड्डी पुरुष अंडर-18 वर्ग के चयन ट्रायल 24 नवंबर को बिलासपुर में
चंबा, नवंबर 21-युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के अंतर्गत कबड्डी पुरुष अंडर-18 वर्ग की टीम चयन के लिए 24 नवंबर को खेल छात्रावास (स्पोर्ट्स हॉस्टल) बिलासपुर में प्रशिक्षण ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए विभाग की ओर से निर्धारित पात्रता एवं मानदंडों के अनुसार चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ट्रायल सुबह 10 बजे से आरंभ होंगे। इच्छुक खिलाड़ी अपने शैक्षणिक (मैट्रिक), आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो दो का एक सैट सत्यापित फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट फोटो सहित परीक्षण केंद्र में रिपोर्ट करें।
उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि ट्रायल में भाग लेने से पूर्व निर्धारित पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सुनिश्चित कर लें, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को टीए- डीए की सुविधा नही मिलेगी।
=====================================================
सोलन-दिनांक 21.11.2026
डॉ. शांडिल 22 नवम्बर को सोलन के प्रवास पर

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 22 नवम्बर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 22 नवम्बर, 2026 को दिन में 03.00 बजे कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत छावशा के डुमैहर आंजी स्थित मेला मैदान में मंच तथा भण्डारण कक्ष का लोकार्पण करेंगे।
स्वास्थ्य मन्त्री तदोपरान्त डुमैहर आंजी में आयोजित श्री ब्रिजेश्वर मेला में मुख्य अतिथि हांेगे।

===================================================
दोसड़का और इसके आस-पास के क्षेत्रों में 22 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 21 नवंबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत लाइनों के आस-पास पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते 22 नवंबर को दोसड़का, सब्जी मंडी और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
===============================================
देहरा में ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग 23 की वजाय 26 नवंबर को

धर्मशाला, 21 नवंबर: आरटीओ, देहरा ने बताया है कि देहरा में 23 नवंबर को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर अब 26 नवंबर को कर दिया गया है। जबकि शेड्यूल की अन्य सभी शर्तें और निर्धारित समय यथावत रहेंगे।
उन्होंने ड्राइविंग टेस्ट में भाग लेने वाले सभी वाहन मालिकों, परिवहन ऑपरेटरों व ड्राइविंग लाईसेंस आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे टेस्ट हेतु निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
=================================================
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना, 21 नवंबर. खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु वर्ग की हिमाचल प्रदेश कबड्डी पुरुष टीम के चयन के लिए अब 24 नवंबर को जिला स्पोर्ट्स हॉस्टल, बिलासपुर में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल सुबह 10 बजे शुरू होंगे। पहले ये 22 नवंबर को निर्धारित थे।

युवा सेवा एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी, 2009 या उसके बाद हुआ हो। इच्छुक खिलाड़ियों को मैट्रिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की एक-एक सत्यापित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा कम से कम पांच वर्ष पहले यानी 1 जनवरी, 2021 या उससे पूर्व जारी किया गया होना चाहिए। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा या दैनिक भत्ता (टीए/डीए) नहीं दिया जाएगा।
===================================================
असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 770 उम्मीदवारों का चयन

हमीरपुर 21 नवंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 780 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26044 के तहत आयोजित टैबलेट आधारित परीक्षा (टीबीटी) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 11,415 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 9983 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के बाद 770 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग के 5-5 पद खाली रह गए हैं। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
=================================================
राष्ट्रीय एकता सप्ताह के तहत भाषाई सद्भावना दिवस मनाया*
*गोहर/मंडी, 21 नवंबर।* डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री थुनाग (स्थित गुडहरी गोहर) में आज राष्ट्रीय एकता सप्ताह (कौमी एकता सप्ताह) के तहत भाषाई सद्भावना दिवस मनाया गया। कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लेकर भाषाई सद्भावना एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
राष्ट्रीय एकता सप्ताह प्रतिवर्ष 19 से 25 नवंबर तक पूरे देश में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य साम्प्रदायिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता, धर्मनिरपेक्षता तथा विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देना है।
कॉलेज के डीन डॉ. प्रेम लाल शर्मा ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के कॉलेज जीवन में इस प्रकार के आयोजन राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और विविध संस्कृतियों के प्रति सम्मान जैसे मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाषाई सद्भावना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों वाला देश है। यहां की भाषाई विविधता हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विभिन्न भाषाओं के प्रति सम्मान और आपसी सद्भाव राष्ट्रीय एकता को और मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर वक्तव्य एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से स्वयंसेवकों ने दिवस के महत्व और इसकी पृष्ठभूमि पर अपने विचार भी साझा किए।
राष्ट्रीय एकता सप्ताह के तहत 19 नवंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस तथा 20 नवंबर को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस मनाया गया। वहीं, 22 नवंबर को कमजोर वर्ग कल्याण दिवस, 23 नवंबर को सांस्कृतिक एकता दिवस, 24 नवंबर को महिला दिवस तथा 25 नवंबर को संरक्षण दिवस एवं साम्प्रदायिक सद्भावना ध्वज दिवस मनाया जाएगा।
=============================================
ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, मुफ्त रेबीज टीकाकरण भी हुआ

ऊना, 21 नवंबर. उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) के तहत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों से लाए गए 10 पालतू और आवारा कुत्तों का बंध्याकरण किया गया। साथ ही पशुपालन विभाग की ओर से मुफ्त रेबीज टीकाकरण भी किया गया।

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. वीरेंद्र पटियाल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. मनोज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के दिशा-निर्देशों और पशु कल्याण नियमों की पालना पर विशेष ध्यान दिया गया। पशु चिकित्सकों को सुरक्षित एबीसी सर्जरी की तकनीक, एनेस्थीसिया और ऑपरेशन के बाद की देखभाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। पायोमेट्रा, पेरिटोनाइटिस और हीमोएब्डोमेन जैसी गंभीर जटिलताओं से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी सर्जरी बिना किसी जटिलता के संपन्न हुईं।