हिसार, 20.11.26-- वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में अग्रोहा में कैंसर हॉस्पिटल ना बनने पर चिंता प्रकट की। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने पूजा करने के उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर हॉस्पिटल की मंजूरी ना देने से वैश्य समाज व जनता में भारी नाराजगी है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बातचीत करके कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला सन् 2022 में मेडिकल कॉलेज में रखी गई थी। कैंसर हॉस्पिटल बनाने के लिए मुंबई के अग्रवाल परिवार ने पूरे पैसे लगाने को तैयार था उसके बावजूद भी हरियाणा सरकार ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर हॉस्पिटल बनाने की मंजूरी नहीं दी। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर हॉस्पिटल की बड़ी भारी जरूरत है। अग्रोहा में कैंसर हॉस्पिटल बनने से हरियाणा, पंजाब व राजस्थान आदि राज्यों के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर हॉस्पिटल बनाने के लिए जमीन व हर प्रकार की सुविधा है। गरीब आदमी प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना इलाज करा नहीं सकता है क्योंकि प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज बढ़ा महंगा है। इसलिए हर गरीब व जरूरतमंद के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर हॉस्पिटल बनाने की बहुत ज्यादा जरूरत है। मेडिकल कॉलेज में कैंसर के साथ-साथ हर प्रकार के इलाज की सुविधा है और डॉक्टर व पूरा स्टाफ है। सरकार को जनता के हित में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर हॉस्पिटल बनाने की तुरंत मंजूरी देनी चाहिए, जिसकी अनेकों सालों से मरीज इंतजार कर रहे हैं। बजरंग गर्ग ने समाज के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महेश अग्रवाल, पवन गर्ग, आनंद गोयल, एन के गोयल, अनिल सिंगला, सुरेंद्र बागड़ी, चूड़ियां राम गोयल, अनन्त अग्रवाल, निरंजन गोयल, सत्यपाल अग्रवाल, रवि सिंगला, ईश्वर गोयल, सुरेंद्र मित्तल, कान्ता गोयल, संदीप कुमार आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।