हमीरपुर 07 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने दुगनेड़ी क्षेत्र का दौरा करके स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को विस्तार से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष रखे।
ग्रामीणों ने विशेष रूप से गांव में मोक्षधाम के निर्माण तथा बच्चों और युवाओं के लिए खेल मैदान उपलब्ध करवाने तथा वोल्टेज समस्या के समाधान की मांग उठाई। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में मोक्षधाम की बहुत जरूरत है। मोक्षधाम न होने के कारण क्षेत्रवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बच्चों एवं युवाओं को खेलने के लिए मैदान आवश्यकता है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने इन मांगों को पूरा करने के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को क्षेत्र की वोल्टेज समस्या के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना, उनकी आवाज बनना और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करना ही उनकी जनसेवा का मूल उद्देश्य है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान और आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने और मूलभूत सुविधाओं के प्रावधान के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है।
इस मौके पर मनोज, आर. शर्मा एडवोकेट, केवल कृष्ण शास्त्री, गौरव राज, अतुल शर्मा, अनिल शर्मा जॉनी, विशाल उर्फ बब्बू, सक्षम शर्मा, शिवम शर्मा, प्रेम लाल, सोम राज, रविंदर शर्मा, राज कुमार, अशोक कुमार, विपन कुमार, कर्म चंद, सुभाष चंद, जगन नाथ, राकेश कुमार (दिल्ली वाले), मदन लाल, रुको देवी, शकुंतला देवी, पिंकी देवी, सीमा देवी, मोनिका देवी, सरोती देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।