फरीदाबाद, 07.11.26- मार्केट नंबर-1 स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। मंन्दिर के प्रगंण में अमित भाटिया व रीना भाटिया के द्वारा हवन किया गया तत्पश्चात मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने हनुमान जी के चरणों में चांदी का खड़्ग अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि हनुमान जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमें भगवान हनुमान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देने वाला पावन अवसर है।

हनुमान जी शक्ति, भक्ति, साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा और दृढ़ संकल्प से हर कठिन परिस्थिति का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।