चंडीगढ़, 5 नवंबर। इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा प्रदेश में युवाओं को पार्टी के साथ जोडऩे, संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इनेलो युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला की अगुवाई में प्रदेशभर में किए जाएंगे युवा जिला स्तरीय कार्यक्रम। इन कार्यक्रमों का आयोजन 12 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में युवा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। 13 नवंबर को कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में, 14 नवंबर को सोनीपत, रोहतक और झज्जर में तथा 15 नवंबर को फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कार्यक्रम होंगे। इसी कड़ी में 16 नवंबर को गुरुग्राम, रेवाड़ी और नारनौल में, 17 नवंबर को भिवानी, चरखी दादरी और हांसी में, 18 नवंबर को हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में तथा 19 नवंबर को जींद और कैथल में युवा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
करण चौटाला ने कहा कि प्रदेश का युवा किसी भी संगठन और समाज की सबसे बड़ी ताकत होता है। आज हरियाणा का युवा बेरोजगारी, नशे और सरकार की गलत नीतियों के कारण अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। इनेलो युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने और उन्हें पार्टी संगठन में उचित भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोडऩे और प्रदेश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया जाएगा।