चंडीगढ़, 2 नवम्बर। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी ने रोशन ढांडा को राष्ट्रीय सचिव और इंजीनियर ओपी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। ज्ञान सिंह गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। प्रदेश सचिव के पद पर सुनील मुंड और जितेंद्र श्योराण को नियुक्त किया हैं। वहीं मुकेश वाल्मीकि जेजेपी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव होंगे।
इनके अलावा जेजेपी ने अजय प्रताप उर्फ बबलू खटाना को युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर सागर सिवाच को नियुक्त किया हैं। वहीं लाडवा हलके में एडवोकेट सुमेर सैनी, आदमपुर में बलराज बैनीवाल और पानीपत ग्रामीण में संगीत जोगी जेजेपी के हलका प्रधान होंगे।