सरकार द्वारा धान की खरीद, उठान बड़ी धीमी गति से करने से किसान व आढ़तियों में बड़ी भारी नाराजगी है- बजरंग गर्ग

सरकार द्वारा धान की खरीद व उठान ना होने से मंडियां धान से भरी पड़ी हुई है- बजरंग गर्ग

हरियाणा में तीन बार बारिश होने के कारण करोड़ों रुपए का धान व बाजरा खराब हो गया है- बजरंग गर्ग

सरकार को अपने वायदे के अनुसार तुरंत प्रभाव से धान की खरीद व उठान करना चाहिए- बजरंग गर्ग

सरकार की गलत नीतियों से आढ़ती व किसान भारी परेशान है- बजरंग गर्ग

सरकार ने धान व गेहूं का कमीशन कम करके आढ़तियों के साथ ज्यादति की है- बजरंग गर्ग

अनाज की हर सरकारी खरीद पर आढ़तियों को ढाई प्रतिशत पूरा कमीशन मिलना चाहिए- बजरंग गर्ग

हिसार, 01.11.26-- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने उकलाना मंडी में किसान व आढ़तियों से बातचीत करके धान खरीद का जायजा लेने के उपरांत कहा की सरकार द्वारा धान की खरीद व उठान बड़ी धीमी गति से करने से किसान व आढ़तियों में बड़ी भारी नाराजगी है। सरकार द्वारा धान की खरीद व उठान ना होने से मंडियां धान से भरी पड़ी हुई है। हरियाणा में तीन बार बारिश होने के कारण करोड़ों रुपए का धान व बाजरा खराब हो गया है। सरकार को अपने वायदे के अनुसार तुरंत प्रभाव से धान की खरीद व उठान करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से आढ़ती व किसान भारी परेशान है। सरकार को समय पर किसान की अनाज उठान व भुगतान करना चाहिए जबकि किसान रात-दिन मेहनत करके अनाज उगाता है मगर बार-बार सरकार द्वारा अनाज खरीद में देरी करने के कारण किसानों को बहुत भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार ने धान व गेहूं का कमीशन कम करके आढ़तियों के साथ ज्यादति की है। 30 सालों से हर अनाज खरीद पर आढ़तियों को ढाई प्रतिशत कमीशन मिलता था जबकि महंगाई पहले से दो से तीन गुणा बढ़ गई है मगर सरकार ने आढ़तियों का कमीशन बढ़ाने की बजाय घटाने का काम किया है जो निंदनीय है। अनाज की हर सरकारी खरीद पर आढ़तियों को ढाई प्रतिशत पूरा कमीशन मिलना चाहिए। आढ़तियों को अगर कमीशन नहीं मिलेगा तो आढ़ती मंडी में दुकान करके क्या करेगा। वैसे भी मंडियों में आजकल व्यापार ठप्प होता जा रहा है जबकि युवा पीढ़ी आढ़त का व्यापार करने की बजाय और व्यापार की तरफ अपना ध्यान दे रहा है। जिसके कारण मंडियों में लगातार व्यापार काम होता जा रहा है। इस अवसर पर धर्मपाल धायल, सुभाष फरोदपुरिया, गुलशन बढला, बलराज गर्ग, सतीश दनौदा, सुरेश गर्ग, बलवान घायल, बलजीत नंबरदार, सचिन अरोरा, रामनिवास जैन, संजय गोयल, विनोद गोयल, पवन जैन, श्याम सुंदर बंसल, श्याम भाटिया, राजेंद्र बंसल आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।