चंडीगढ़, 23 अक्टूबर। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला से विचार विमर्श करके पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा को भिवानी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया और उनका नियुक्ति पत्र जारी किया। पूर्व में जिला अध्यक्ष अशोक ढाणी माहू के आकस्मिक देहांत के बाद भिवानी का जिला अध्यक्ष का पद खाली था। ओमप्रकाश गोरा 2014 में लोहारू विधान सभा सीट से पहली बार विधायक बने थे। विपरित परिस्थितियों में भी पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा ने अपनी आस्था पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला में बनाए रखी और पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेवारी निभाते रहे हैं।