अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को 43 वां विशाल वार्षिक मेला हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक होगा- बजरंग गर्ग
सरकार ने अपराधियों का पक्का इलाज नहीं किया तो व्यापार मंडल हरियाणा बंद करके सड़कों पर आंदोलन करेगा- बजरंग गर्ग
महाराजा अग्रसेन ने समाजवाद को बढ़ावा देते हुए गरीबों को ऊंचा उठाने का काम किया- बजरंग गर्ग
वैश्य समाज ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलकर व्यापार व उद्योग जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है- बजरंग गर्ग
व्यापार व उद्योग की तरक्की में अपराधी हरियाणा में रोड़ा बने हुए हैं- बजरंग गर्ग
हरियाणा में अपराध खत्म नहीं होगा तब तक प्रदेश में व्यापार व उद्योग नहीं बढ़ सकता- बजरंग गर्ग
सरकार व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की जान माल की सुरक्षा करने में विफल सिद्ध हुई है- बजरंग गर्ग
सरकार को फिरौती मांगने वाले व फायरिंग करने वाले अपराधियों के सीधा चीरा लगाना चाहिए- बजरंग गर्ग
हिसार, 23 10 26- - व्यापारियों की मीटिंग अग्रोहा में हुई। जिस मीटिंग में मुख्य अतिथि अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग थे। मीटिंग में व्यापारियों की समस्या व अग्रोहा धाम मेले बाबत विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को 43 वां विशाल वार्षिक मेला हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक होगा। मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है। महाराजा अग्रसेन ने समाजवाद को बढ़ावा देते हुए गरीबों को ऊंचा उठाने का काम किया। वैश्य समाज ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलकर व्यापार व उद्योग जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है और देश व प्रदेश में लाखों लोगों को रोजगार देने का काम किया है। बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापार व उद्योग की तरक्की में अपराधी हरियाणा में रोड़ा बने हुए हैं। हरियाणा में अपराधियों द्वारा हर रोज फिरौती व मंथली मांगने की कॉल आ रही है। जिसके कारण हरियाणा का व्यापारी अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है। जब तक हरियाणा में अपराध खत्म नहीं होगा तब तक प्रदेश में व्यापार व उद्योग नहीं बढ़ सकता। व्यापारी व उद्योगपतियों के लिए सबसे पहले अपनी जान माल की सुरक्षा है जबकि सरकार व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की जान माल की सुरक्षा करने में विफल सिद्ध हुई है। सरकार को फिरौती मांगने वाले व फायरिंग करने वाले अपराधियों के सीधा चीरा लगाना चाहिए ताकि हरियाणा में कोई भी अपराधी अपराध करने की हिम्मत ना कर सकें। हरियाणा में कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए व्यापार मंडल सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है और सरकार को हर प्रकार का सहयोग करेगा अगर सरकार ने अपराधियों का पक्का इलाज नहीं किया तो व्यापार मंडल हरियाणा बंद करके सड़कों पर आंदोलन करेगा।इस अवसर पर अग्रोहा ब्लॉक प्रधान ईश्वर गोयल, पवन गर्ग, अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, अग्रोहा धाम जिला प्रधान एन के गोयल, संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, युवा प्रधान रवि सिंगला, रमेश गोदारा, धर्मवीर जिंदल, कोषाध्यक्ष विनोद नैन, विजेंद्र थोड़ी, सुल्तान सिंह, विनोद मिस्त्री, फकीरचंद, शेर मिस्त्री, सतवीर यादव, सतीश गर्ग, करतार पंडित, श्याम लाल गर्ग, अजीत सिंह, दरिया सिंह, अजीत राठौर, आशीष गोयल, हेमंत मिस्त्री, चंद्रपाल, अजय गर्ग, होशियार सिंह आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहे।