SOLAN,25.09.26-रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 द्वारा क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट - Team Unstoppable'* थीम के तहत आयोजित 'Consider You Camp in World Record Series' के आह्वान पर, जिसमें एक ही दिन में 6000 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया था, रोटरी रॉयल सोलन ने आज SILB, सोलन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में अमकेयर हॉस्पिटल ब्लड बैंक, जीरकपुर की टीम ने रक्त संग्रह किया और कुल 48 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन अरुण त्रेहन ने बताया की ये ब्लड डोनेशन कैंप मै डिस्ट्रिक्ट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जियो-टैग फोटो, वीडियो, दानदाताओं की सूची और ब्लड बैंक सर्टिफिकेट कंट्रोल रूम को प्रेषित किया गया।