पृथ्वी पर धर्म की स्थापना और और अधर्म का नाश करने के लिए भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण के रूप में जन्म लिया- बजरंग गर्ग

श्री कृष्ण जी ने कंस व राक्षसों का वध करके बुराई का अंत किया- बजरंग गर्ग

भगवान श्री कृष्ण बाल लीला, रासलीला और धर्म स्थापना की लीलाओं में बांटा गया है- बजरंग गर्ग

कृष्ण लीला भगवान श्री कृष्ण के संपूर्ण जीवन, उनकी गतिविधियों और उनके चमत्कारों की वह दिव्य गाथा है- बजरंग गर्ग

हिसार, 31.08.26-- भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में आज श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशाल शोभा यात्रा शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में निकाली गई। शोभा यात्रा में भारी संख्या में धर्म प्रेमियों ने भाग लिया। शोभा यात्रा में अनेकों देवी-देवताओं की सुंदर-सुंदर झांकियां थी। जो शोभायात्रा पड़ाव चौक, गोविंदगढ़ बाजार, आर्य बाजार, राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट, मैंन बाजार, मोती बाजार, गांधी चौक, दिल्ली गेट, भगत सिंह चौक आदि बाजारों में ढोल-नगाड़ों गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा में अनेकों कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन करते हुए, नाचते गाते हुए नगर में फेरी की। शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने शोभा यात्रा को झंड़ी दिखाकर रवाना करने के उपरांत कहा कि पृथ्वी पर धर्म की स्थापना और और अधर्म का नाश करने के लिए भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण के रूप में जन्म लिया। भगवान श्री कृष्ण जी ने कंस व राक्षसों का वध करके बुराई का अंत किया। भगवान श्री कृष्ण जी ने नागराज कालिया का वध करने की बजाएं उसका अहंकार तोड़कर उसे जीवन दान दिया था और यमुना नदी छोड़कर जाने के लिए कहा था जबकि नागराज कालिया अपने विष से यमुना नदी के पानी को पूरी तरह जहरीला बना चुके थे। बजरंग गर्ग ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं उनके अलौकिक और दिव्य स्वरूप को दर्शाती है। भगवान श्री कृष्ण बाल लीला, रासलीला और धर्म स्थापना की लीलाओं में बांटा गया है। कृष्ण लीला भगवान श्री कृष्ण के संपूर्ण जीवन, उनकी गतिविधियों और उनके चमत्कारों की वह दिव्य गाथा है। जो बिना स्वार्थ या कर्म-बंधन के केवल आनंद और प्रेम के लिए की गई है।

इस अवसर पर जगत नारायण, सुरेंद्र सिंगला, ओम प्रकाश असीजा, रमेश पटवारी, सत्यपाल असीजा, पवन गर्ग, एनके गोयल, सज्जन गुप्ता, बजरंग असरावां, त्रिलोक कंसल, शिव कुमार सैनी, रवि अहूजा, राजेंद्र बंसल, नरेश बंसल, विनोद गुप्ता,ऋषि राज गर्ग, कृष्ण बंसल, चन्द्रभान सोनी, नरेन्द्र गर्ग, राजेश कुमार, निरंजन गोयल, सुरेंद्र बागड़ी, भरत सोनी, बिश्म्वर कथूरिया, राजीव मेहता, पवन गोयल, रोहन अरोड़ा, सुनील शर्मा, मनीष चावला,महेंद्र भाटिया, दीपक कुमार,टीनू आहूजा,सुरेंद्र बजाज, महेश चौधरी, रवि मेहता,केशव अरोड़ा, सुभाष रहेजा आदि भक्ति व छात्र-छात्राएं हजारों की संख्या में मौजूद रहे।