NEWS FRECEIVED FROM INLD PARTY
August 30, 2026 04:35 PM
पिछले 11 वर्षों में गुरुग्राम के ड्रेनेज सिस्टम के लिए कितना बजट आवंटित किया गया, वह पैसा कहाँ, किस काम पर और कैसे खर्च किया गया इसका विस्तृत श्वेत-पत्र जारी करे बीजेपी सरकार - चौधरी अभय सिंह चौटालागुरुग्राम हरियाणा का सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है, उसके बाद भी भाजपा सरकार ने इसे मिलेनियम सिटी से नर्क सिटी बना दिया है: अभय सिंह चौटालाभाजपा ने गुडग़ाँव का नाम बदलकर गुरुग्राम तो कर दिया, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं दियाचंडीगढ़, 30 अगस्त। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार के शासनकाल में पिछले 11 वर्षों में गुरुग्राम के ड्रेनेज सिस्टम के लिए कितना बजट आवंटित किया गया, वह पैसा कहाँ, किस काम पर और कैसे खर्च किया गया इसका विस्तृत श्वेत-पत्र जारी करे। जनता को सच्चाई जानने का पूरा हक है क्योंकि यह जनता के टैक्स के पैसे हैं जिसको बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार करके लूट रही है। भाजपा ने गुडग़ाँव का नाम बदलकर गुरुग्राम तो कर दिया, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं दिया। इन पिछले 11 सालों में भ्रष्टाचार की सारी सीमाएँ लाँघ दी गईं। आज गुरुग्राम के लोग नर्क जैसे वातावरण में जीने को मजबूर हैं। थोड़ी-सी बारिश होते ही पूरा गुरुग्राम पानी में डूब जाता है। कई-कई फीट पानी खड़ा हो जाता है। लोग दफ्तर या व्यापार स्थल नहीं पहुँच पाते, गाड़यिाँ पानी में डूब जाती हैं और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। गुरुग्राम हरियाणा का सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है, उसके बाद भी भाजपा सरकार ने इसे मिलेनियम सिटी से नर्क सिटी बना दिया है। विदेशियों सहित बड़े-बड़े ओहदों पर रहे अधिकारी और आर्मी जनरल तक ने सोशल मीडिया पर इसकी बदहाली पर कड़ी से कड़ी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन भाजपा सरकार के कानों पर जूँ तक नहीं रेंग रही। यह सरासर लापरवाही, भ्रष्टाचार और विकास के नाम पर जनता के साथ धोखा है। भाजपा सरकार को चेतावनी देता हूँ कि गुरुग्राम की इस त्रासदी के लिए वे पूरी तरह से जवाबदेह हैं। बीजेपी सरकार गुरूग्राम पर श्वेत-पत्र जारी कर पारदर्शिता दिखाएँ, वरना जनता उन्हें आने वाले समय में माकूल जवाब जरूर देगी।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook