चण्डीगढ़, 12.07.26- : गढ़वाल महिला विकास संगठन, चंडीगढ़ द्वारा आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए।
इस अवसर पर संगठन के संयोजक बिक्रम बिष्ट, अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी, महासचिव सीता देवी, आशा नौटियाल, सुशीला रावत, मीना जी, रोशनी बिष्ट, अम्बिका नेगी, सुमेला, गीता, अन्जू, हरेंद्र नेगी, तेजपाल, अनूप जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन संयोजक बिक्रम बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सावन माह के दौरान गढ़वाल महिला विकास संगठन चंडीगढ़ की ओर से कम से कम 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी देखभाल करने की अपील की।