एचटेट परीक्षा में पाई गई अनियमितताओं पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने उठाए सवाल, दोबारा से निष्पक्ष पेपर करवाने की मांग की
July 06, 2026 05:08 PM
बीजेपी सरकार लगातार बच्चों के भविष्य से कर रही है खिलवाड़: चौधरी अभय सिंह चौटालाबार बार या तो पेपर लीक करवाए जा रहे हैं या फिर प्रश्नपत्रों में भारी गड़बडिय़ां की जा रही हैंचंडीगढ़, 6 जुलाई। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने एचटेट परीक्षा पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में दिए गए प्रश्नों की विश्वसनीयता पर उठाए गए सवाल वाजिब हैं। बीजेपी सरकार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। बार बार या तो पेपर लीक करवाए जा रहे हैं या फिर प्रश्नपत्रों में भारी गड़बडिय़ां की जा रही हैं। अब एचटेट परीक्षा में अनियमितता हुई है और बड़े स्तर पर गड़बडिय़ां हुई हैं। प्रश्नपत्रों की सील टूटी हुई मिली, गलत ओएमआर शीट दी गई, प्रश्नपत्रों में बहुत सारी खामियां पाई गई। अंग्रेजी और रिजनिंग के प्रश्नों के अनुसार जो विकल्प दिए गए थे उनमें जवाब गलत दिए गए। वैसे ही हिंदी के पेपर में बिना वाक्य दिए ही सीधे क्रियाएं पूछी गई जिसके कारण क्रिया का सही रूप पहचानने में अभ्यर्थियों को भारी मुश्किल हुई। अंग्रेजी में पूछे गए प्रश्न और वही प्रश्न जो हिंदी में पूछे गए उनमें अंतर था। कई प्रश्नों के तो विकल्प ही गलत थे। गणित के सवालों में आंकड़े गलत थे। कई केंद्रों पर प्रश्नपत्र देरी से पहुंचे। केंद्रों में पूरी तरह से अव्यवस्था थी। बच्चों के अंदर पेपर में पूछे गए सवालों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही जिसके कारण अभ्यर्थी सही से पेपर नहीं दे पाए। कुल मिला कर सरकार निष्पक्ष परीक्षा कराने में फेल रही। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो इतने पड़ पैमाने पर गड़बडिय़ां और अनियमितता हुई है बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एचटेट का पेपर दोबारा से करवाया जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और जो दोषी मिले उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook