पंचकूला, 06.07.26- : भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच माता मनसा देवी मंदिर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को आज बड़ी राहत मिली। अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) की ओर से मंदिर परिसर के समीप श्रद्धालुओं के लिए ठंडे-मीठे पानी और लस्सी की एक विशाल छबील का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का लाभ उठाते हुए हजारों भक्तों ने अपनी प्यास बुझाई और ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की। हर रविवार को निरंतर जारी है। सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि अग्रवाल सेवा ट्रस्ट अपनी स्थापना के समय से ही निरंतर समाजहित के कार्यों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में, प्रत्येक रविवार को माता मनसा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठंडे मीठे पानी और लस्सी की सेवा नियमित रूप से, निस्वार्थ और निष्काम भाव से संचालित की जा रही है। सेवादार देवेंद्र कुमार का जन्मदिन मनाया इस विशेष अवसर पर सेवा के माहौल में खुशियां और दोगुनी हो गईं। ट्रस्ट के मुख्य सदस्यों ने समर्पित सेवादार देवेंद्र कुमार को मिठाई खिलाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। सभी सदस्यों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और दीर्घायु की कामना की।

ट्रस्ट केवल धार्मिक और सामाजिक भोज या सेवा तक ही सीमित नहीं है। पदाधिकारियों ने अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ट्रस्ट जल्द ही बड़े स्तर पर पौधे लगाएगा। समाज के वंचित और जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपियां, किताबें, पेंसिल, रबर व अन्य शैक्षणिक सामग्री मुफ्त बांटी जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा साधनों की कमी से शिक्षा से वंचित न रहे।इन सदस्यों ने निभाई मुख्य भूमिका इस पुनीत सेवा कार्य को सफल बनाने में ट्रस्ट के सदस्य रमन सिंगला, हेमंत जिंदल, दिनेश गुप्ता, नरेश मित्तल, मनोज गर्ग, अनिल गोयल, मुकेश अग्रवाल और रितेश माहेश्वरी उपस्थित रहे। इसके साथ ही अग्र महिला शक्ति की मुख्य सदस्य सुनीता गोयल, मंजू गुप्ता सहित अन्य सेवादारों ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।