इस पखवाड़े की शुरुआत करते हुए भाविप शाखा दक्षिण-1 चंडीगढ़ ने 27.06.2026 को केंद्रीय विहार सेक्टर 48-बी के बाहर ठंडी लस्सी की एक छबील का आयोजन किया। कड़कती गर्मी में एक हज़ार के लगभग राहगीरों को लस्सी का सेवन कराया गया।
इस अवसर पर भाविप चंडीगढ़ के प्रांत अध्यक्ष डॉ एम के विरमाणी, पूर्व प्रांत अध्यक्ष श्री पी के शर्मा, प्रांत संगठन सचिव श्री एस आर शर्मा, दक्षिण ज़िला महिला सहभागिता संयोजक श्रीमती उमा सिंघल, शाखा अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र मिसरी, कोषाध्यक्ष श्री शक्ति कुमार , सेवा संयोजक श्री अजिताभ तिवाड़ी, श्रीमती राधिका बंसल सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम के कुछ फोटोग्राफ संलग्न हैं ।