*हरियाणा के मैडल विजेता युवा खिलाडिय़ों के साथ भद्दा मजाक 'खेल नर्सरी' के नाम पर सिर्फ धोखा कर रही है बीजेपी सरकार
June 24, 2026 06:16 PM
*सरकार की घोर लापरवाही और खोखले दावों ने हमारे युवा खिलाडिय़ों का भविष्य कर दिया है अंधकारमय: चौधरी अभय सिंह चौटालाचंडीगढ़, 24 जून। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की धरती सदियों से देश को खेल चैंपियन देती रही है, लेकिन वर्तमान सरकार की घोर लापरवाही और खोखले दावों ने हमारे युवा खिलाडिय़ों का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। सरकार खेल नर्सरी और खिलाडिय़ों के उत्थान की बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे पूरी तरह विपरीत है।सरकार ने डाइट मनी बढ़ाने का ढिंढोरा पीटा, लेकिन पिछले लगभग छह महीने से खिलाडिय़ों को डाइट मनी नहीं दी गई है। खेल विभाग में 355 प्रशिक्षक पद खाली पड़े हैं। कोचों के अभाव में खिलाडिय़ों को अच्छी ट्रेनिंग नहीं मिल रही है। साथ ही, कार्यरत कोचों के मानदेय वृद्धि की फाइलें भी लंबित पड़ी हुई हैं। जमीनी स्तर पर खेल नर्सरियों में आवश्यक खेल सामग्री तक उपलब्ध नहीं है। यमुनानगर, हिसार और भिवानी जिलों में जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। फर्जी खिलाडिय़ों की संख्या, उपकरणों की कमी और खराब मैदानों जैसी खामियों के कारण 10 खेल नर्सरियां बंद करनी पड़ी हैं। जब खिलाडय़िों को न उचित पोषण मिलेगा, न प्रशिक्षक मिलेंगे और न ही खेलने के लिए जरूरी उपकरण, तो वे देश के लिए ओलंपिक या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल कैसे ला सकेंगे? सरकार की इस उदासीनता से न केवल खिलाडिय़ों का करियर प्रभावित हो रहा है, बल्कि राज्य और देश की खेल प्रतिष्ठा भी दांव पर लग रही है।खिलाडिय़ों की लंबित डाइट मनी तुरंत जारी की जाए। खाली पड़े कोच पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए तथा कार्यरत कोचों के मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। सभी खेल नर्सरियों में बुनियादी खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाए। भ्रष्टाचार की जांच पूरी कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। खेल का भविष्य बचाना केवल खिलाडय़िों का नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा और देश का मुद्दा है। सरकार को अपने खोखले वादों से ऊपर उठकर ठोस कदम उठाने चाहिए।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook