चण्डीगढ़, 05.06.26- : लॉयन्स क्लब, चण्डीगढ़ रेडियंस ने लॉयनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई टीम में लॉयन सीए धीरज कुमार को अध्यक्ष, लॉयन डॉ. राज कृष्ण गुप्ता को सचिव तथा लॉयन पंकज कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। क्लब की ओर से बताया गया कि नई कार्यकारिणी समाज सेवा, जनकल्याण और मानवता की सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। विशेष रूप से सचिव नियुक्त किए गए लॉयन डॉ. राज कृष्ण गुप्ता पिछले 52 वर्षों से निस्वार्थ सामाजिक सेवा में सक्रिय हैं

लॉयन्स क्लब चंडीगढ़ रेडियंस के अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन एडवोकेट करण एस. गिल ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम क्लब की सेवा भावना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए जनकल्याणकारी गतिविधियों को और गति देगी।उन्होंने कहा कि क्लब आने वाले समय में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करेगा।