डीसी ने की पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध प्रबंधों के निर्देश
ऊना, 27 अप्रैल. ऊना जिले में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जिला परिषद बैठक कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित कर उपायुक्त जतिन लाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में होने वाले चुनावों को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बताया कि जिले की 249 पंचायतों और उनके 1515 वार्डों के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा वार्डवार मतदाता सूचियां तैयार कर ली गई हैं।
उन्होंने चुनाव से पूर्व आरओ/एआरओ एवं मतदान दलों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यापक प्रशिक्षण पर बल दिया। इसके अलावा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नामांकन केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन संबंधी किसी भी पूछताछ अथवा जानकारी का समयबद्ध उत्तर दिया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक में एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार सहित सभी विकास खंड अधिकारी, पंचायत निरीक्षक एवं उप निरीक्षक उपस्थित रहे।
==========================================
*सस्ती और निर्बाध गैस सुविधा के लिए पीएनजी कनेक्शन जारी करवायें उपभोक्ता - उपायुक्त *

ऊना, 27 अप्रैल।जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीएनजी के अंतर्गत पाइपलाइन लाइन का विस्तार किया गया है। इसके तहत अब तक लगभग 13 हज़ार घरेलू कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जिनका उपभोक्ता बिना किसी रुकावट के 24 घंटे घरेलू गैस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

इसी कड़ी में उपायुक्त ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र अम्ब और गगरेट को भी पीएनजी पाइपलाइन लाइन से जोड़ा गया है। उन्होंने उद्योग मालिकों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार पीएनजी के तहत व्यावसायिक कनेक्शन प्राप्त करके बिना किसी रुकावट के सस्ती दर पर गैस का प्रयोग करें।

उपायुक्त ने बताया कि पीएनजी सुविधा उपभोक्ताओं को निरंतर और सुरक्षित गैस आपूर्ति प्रदान कर रही है, जिससे सिलेंडर बदलने की परेशानी से भी राहत मिली है। साथ ही यह सुविधा गैस सिलेंडर की तुलना में अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे आम नागरिकों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने जिन क्षेत्रों को पीएनजी पाइपलाइन से जोड़ा गया है वहां के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए शीघ्र अपना पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर सस्ती तथा निर्बाध गैस सेवा का लाभ लें।
=====================================
शारीरिक शिक्षा अध्यापक (सी एंड वी) के 39 पदों पर बैचवाइज वाइज होगी भर्ती, 29 अप्रैल तक करें ऑनलाइन पंजीकरण
ऊना, 27 अप्रैल। उपनिदेशक शिक्षा ऊना द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक(सी एंड वी) के बैच आधार पर जाॅब टेªनी के 39 पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों एवं बैच के अनुसार निर्धारित की गई है।
इनमें अनारक्षित श्रेणी के 7 पद 31 दिसम्बर 2005 बैच, अनारक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 2 पद 31 दिसंबर 2006 बैच से, अनुसूचित जाति की अनारक्षित श्रेणी में 6 पद 31 दिसम्बर 2007 बैच से, अनुसूचित जाति की बीपीएल श्रेणी में 3 पद 31 दिसंबर 2008 बैच से, अनुसूचित जाति की स्वतंत्रता सेनानी वार्ड श्रेणी में 2 पद 31 दिसम्बर, 2025 बैच, एसटी श्रेणी के अनारक्षित वर्ग में 4 पद 31 दिसम्बर, 2007 बैच और बीपीएल श्रेणी में 2 पद 31 दिसम्बर, 2008 बैच तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में 7 पद 31 दिसम्बर, 2007 बैच से, अन्य पिछड़ा वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 5 पद 31 दिसंबर 2008 बैच तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी से 1 पद 31 दिसम्बर, 2025 बैच शामिल है।
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी, जिनका नाम अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे 29 अप्रैल से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ममउपेण्ीचण्दपबण्पद पर दर्ज करवा लें, ताकि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।